Spread the love

नैनीताल- अपने अधिकारों को लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी आगे आने लगी हैं और अपने अधिकार पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं, जिसके चलते आज रामगढ़, भीमताल, धारी व ओखलकांडा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाओं ने खाता खतौनी में स्वयं को सह खातेदार बनाने की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को तल्लीताल गांधी चौक में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी धीराज सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान कांग्रेसी नेता गोपाल बिष्ट ने कहा की पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि संपत्ति पर पुरुष का अधिकार होने के कारण आर्थिक विकास की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। जिसके चलते महिलाएं स्वरोजगार के लिए वित्तीय संस्थाओं से ऋण नहीं ले पाती हैं। जिसको देखते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार का अधिकार दिया जाना चाहिए।
जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
उन्होंने कहा की यदि सरकार द्वारा जल्द से जल्द इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो महिलाएं आंदोलन को बाध्य होंगी।

error: Content is protected !!