नैनीताल। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य व राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल विधानसभा पहुंचे। मंगलवार को उनके नैनीताल पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल से नैनीताल क्लब तक बाइक रैली निकालकर फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
जिसके बाद लाल सिंह आर्य व संजय निर्मल ने महात्मा गांधी,भीमराव अंबेडकर और शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब तक निकाली।
इस दौरान नैनीताल क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की 17 नवंबर यानी आज अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की जायेगी जिसके लिए वह दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल क्लब पहुंचे हैं।
साथ ही उन्होंने मंगलवार को प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद बुधवार यानी आज कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य, कमला आर्य,अरविंद पडियार, विकी राठोर, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट विश्वकेतु वैद्य संजीव कुमार, रविंद्र बाली, संजीव कुमार, रोहित भाटिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मंडल, अतुल पाल, सुनील कुमार, भूपेंद्र बिष्ट,कमला आर्य, आशु उपाध्यय,जीवन आर्य, ईश्वरी राम, सूरज गुड़याल, अंजू आर्य, ज्योति गोस्वामी, गोविंद कुमार, गोविंद कुमार, भारतीय सागर,सचिन कुमार, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सुनील बोरा
संपादक