नैनीताल: राहुल गांधी की देहरादून में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए नैनीताल विधानसभा से पहुचेंगे एक हजार कार्यकर्ता

Spread the love

नैनीताल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसम्बर को देहरादून परेड ग्राउंड में रैली का आयोजन होना है। जिसके लिए एक लाख समर्थक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए है। जिस सम्बन्ध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल क्लब में एक बैठक का आयोजन किया गया।

सोमवार को नैनीताल क्लब में 16 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होनी वाली रैली के सम्बंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आयोजित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि बांग्लादेश निर्माण के दौरान हुए युद्ध मे भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक रैली आयोजित की जाएगी और इस दौरान पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को सम्मनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नैनीताल विधानसभा से करीब एक हजार लोग देहरादून रैली में शामिल होंगे जिसके लिए दस बड़ी बसें व 500 छोटे वाहनों की बुकिंग की गई है। इन वाहनों के माध्यम से कार्यकर्ताओ को रैली तक पहुँचाया जाएगा। वहीं नैनीताल जिलें इस रैली में 10 से 15 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। जिसके कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।

इस दौरान विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, समीर अली, मुकेश जोशी, विमला चौधरी, कमलेश तिवारी, शिवल बिष्ट, पवन जाटव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

error: Content is protected !!