नैनीताल : द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर किया मिष्ठान वितरण

Spread the love

नैनीताल। भारत के सबसे बड़े गौरवशाली राष्ट्रपति (महामहिम) पद पर द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर, गुरुवार को भाजपा मंडल द्वारा मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा प्रांगण में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व उत्साह से जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर महिलाओं को सम्मान,व प्रोत्साहित करने वाली भाजपा की नीतियों से प्रेरित व प्रभावित हो नैनीताल नगर पालिका की अवकाश प्राप्त देवकी कुंवर व एक अन्य , हंसी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, राधा खोलिया, पल्लवी तुसी अनित साह, डॉली वर्मा, नीतू जोशी तुलसी कठायत, देवकी कुंवर हंसी मनोज जोशी भूपेंद्र बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, मोहित आर्य लाल सिंह, नवीन जोशी कन्नू, उमेश गढ़िया हरीश राणा अरुण कुमार राजीव शाह, रोहित भाटिया,अतुल पाल रचित तिवारी विकास जोशी पंकज
साह विश्वकेतु फैजल साह आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!