नैनीताल : तिरंगा यात्रा ! आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ता हर घर में लहराएंगे तिरंगा

Spread the love

नैनीताल। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा से संबंधित कार्यक्रम बुधवार को नैनीताल क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश मंत्री व नैनीताल जिला प्रभारी पुष्कर काला तथा हर घर तिरंगा के संयोजक गोपाल रावत, जिला कार्यक्रम संयोजक हरीश भट्ट व संयोजक मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा लहराया जाना चाहिए। वही तिरंगा लगाने का कार्यक्रम की 11 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा झंडा लगाने का सभी कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों ,शक्ति केंद्र संयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी इसमें सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफलतापूर्वक करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट अरविंद पडियार ,भानु पंत सभासद मोहन नेगी ,कैलाश रौतेला ,गजाला कमाल भगवत रावत , आशु उपाध्याय, सलमान जाफरी ,अरुण कुमार ,लाल सिंह बिष्ट, लीला भट्ट , तारा बोरा , हेमलता पांडे , कलावती असवाल विकास जोशी, दीपक कनवाल ,सलमान जाफरी ,रचित तिवारी ,हेम बहुखंडी, संतोष कुमार मोहित लाल साह ,हेमा बिष्ट सुमन माहुरी ,उमेश गढ़िया ,जानकी अस्वाल, जगदीश ओलि ,मुकेश मेहरा संजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!