नैनीताल : नैनीताल घूमने पहुँचे नवदम्पति के बीच हुआ विवाद, झील में कूदने पहुँची युवती

Spread the love

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार घूमने आए नव दम्पति में घूमने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की युवती ने नैनीझील में कई बार कूदने का प्रयास किया गया जिसे जिसे पुलिस बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार आलमबाग लखनऊ निवासी आशीष बाथम का डेढ़ माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ है जिसके बाद आशीष अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए नैनीताल पहुचे थे। इस बीच एक दिन घूमने के बाद युवक की पत्नी को नैनीताल पसंद नही आया जिसके बाद पत्नी द्वारा पति से कही और जाने की जिद की गई। वही पति द्वारा नैनीताल में ही रहने की बात कही गई इस बीच दोनों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी गुस्से में आ कर नैनी झील में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश करने लगी। मौके पर पहुची पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दोनो को तल्लीताल थाने ले आई जहा पर भी युवक की पत्नी युवक से लगातार झगड़ा कर रही थी। वही पुलिस ने दोनो को फटकार लगाते एक दूसरे के साथ प्यार से रहने के लिए समझाया गया। बार बार झगड़ा करने पर पुलिस ने दोनो पर कर्रवाहि कर दी।

एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि पुलिस द्वारा दोन की काउंसलिंग कर शांति भंग करने पर 81 पुलिस एक्ट में 500-500 रुपये की चालानी कर्रवाहि करते हुए उन्हें वापस लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।

error: Content is protected !!