नैनीताल: अनुसूसित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

Spread the love

नैनीताल: नैनीताल में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्य समिति का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्य समिति में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।

बुधवार को शैले हॉल में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इस दौरान 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन और मंथन किया गया और कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा। बैठक में सौ मतदाता से अधिक वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश भर में अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन करने, 26 नवंबर संविधान दिवस से प्रदेश भर में गौरव यात्रा का आयोजन, संगठन के विस्तार और भाजपा के चुनावी एजेंडे को आगे बढ़ाने पार्टी को मंडल स्तर पर मजबूत करने के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य ने कहा 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसको लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के अपेक्षा इस बार दोगुना वोट अनुसूचित जाती द्वारा भाजपा को दिए जाएंगे। और कांग्रेस को करारा जवाब अनुसूचित मोर्चा के द्वारा प्रदेश भर की विधानसभाओं में दिया जाएगा।
इस दौरान संगठन महामंत्री अजय कुमार के द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जन- जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य, सांसद अजय टम्टा, कैलाश शर्मा, डॉक्टर स्वराज विद्वान, विधायक खजान दास, विधायक सुरेश राठोर,विधायक मुकेश कोहली, विधायक देशराज कंडवाल, अतुल पाल, अरुण कुमार, सचिन आकाश, रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य, गोपाल रावत, मनोज जोशी,अरविंद पडियार समेत प्रदेश भर के तमाम अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!