नैनीताल : कार्यबहिष्कार ! पर्यावरण मित्रों के बाद अब निकाय कर्मचारी भी हड़ताल पर

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के साथ ही अब नगर निकाय कर्मचारियों ने भी अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार में जाने से जगह जगह कुड़े के ढेर लगे हुए है।

मंगलवार को पालिका प्रांगण में पर्यावरण मित्र व निकाय कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल ने कहा बीते दो माह से वेतन नही दिया गया है। तीसरा महीना भी लगभग समाप्ति की ओर है, जिससे उन्हें काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा की जब तक उन्हें वेतन नही मिल जाता तब तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।

इस दौरान उपाध्यक्ष हिमांशु चंद्रा, सचिव रितेश कपिल,गोविंद रावत, संजय कनवाल, गोधन नेगी, नरेंद्र रावत, कमल कुमार, रवि कुमार,मनोज कुमार, राहुल कुमार, प्रेम, ईश्वरी बहुगुणा, नरेंद्र रावत, अमन महाजन आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!