नैनीताल : उपलब्धि की ओर एक और कदम ! आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष को दिल्ली में प्रस्टिजियस वुमन अवार्ड से किया गया सम्मानित

Spread the love

नैनीताल। आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा को दिल्ली में नॉर्थ कैंपस के प्रसिद्ध हंसराज कॉलेज में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा प्रस्टिजियसवुमन अवार्ड -2022 से सम्मानित किया गया। इस बीच शर्मा ने इस सम्मान को पाकर बहुत हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अपने परिवार और समाज की प्रत्येक औरत को समर्पित किया है। शर्मा ने कहा है कि अगर हम सच्चाई के साथ मिलकर नेक दिल से किसी की मदद को आगे आते हैं तो ईश्वर उनके साथ होता है। कहा कि दिल्ली में खुद को खड़ा पाकर वह बेहद उत्साहित हैं और उनके बेटे और मेंहदी हसन भाई उनके साथ मौजूद थे। शर्मा की मानें तो उनके पति अनिल शर्मा और अपने बेटों की वजह से ही वह आगे कदम बढ़ा पा रही हैं।कहा कि अगर परिवार साथ हो तो औरत कुछ भी ऊंचाई को हासिल कर सकती है। कहा कि इतने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में सम्मान पाना किसी नेमत से कम नहीं है।
कहा कि देश के विभिन्न शहरों से लगभग 100 महिलाओं को अलग अलग क्षेत्रों में उनके योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया था। बता दें आशा शर्मा लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जनजागरुकता अभियान चला रही हैं। इसी को लेकर उन्होंने दिल्ली में भी अपनी पेटिंग प्रदर्शनी में लगाई थी। शर्मा की मानें तो उनकी ओर से कैंसर जागरुकता अभियान के लिए दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में लगाई गई पेटिंग्स को सभी ने सराहा है।

error: Content is protected !!