वहां रे मोदी तेरा खेल सस्ती दारू महंगा तेल के नारे के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

नैनीताल। लगातार आसमान छूते घरेलू गैस पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां तेरे मोदी तेरा खेल सस्ती दारू महंगा तेल, बहुत हुई महंगाई की मार चुप क्यों है भाजपा सरकार के जमकर नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया।

इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि घरेलू गैस पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही लगातार बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। महंगाई की वजह से आमजन ही नहीं बल्कि किसान, व्यापारी, समेत हरेक वर्ग के लोग परेशान हैं। घरेलू गैस डीजल-पेट्रोल के भाव में रोजाना बढ़ोतरी के कारण खाद्यान्न, सब्जी, फल, निर्माण क्षेत्र और यात्री किराया पर भी बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को कोविड के बाद आए दिन महंगाई की दूसरी मार झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा की पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से महंगाई बहुत तेजी से बढ़ गई है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर काफी असर डाला है।

वही बीते दो वर्षों से कोरोना संकट व लॉकडाउन के चलते पैदा हुआ आजीविका का संकट खत्म होने का नाम नही ले रहा। दो साल बाद भी युवा, मजदूर, मध्यम वर्गीय लोग बेरोजगारी की समस्या से उबर नहीं पाए है। वहीं राज्य सरकार व केंद्र सरकार इस ओर ध्यान न देकर लोगों के साथ अन्याय कर रही है।

error: Content is protected !!