
नैनीताल। नैनीझील में संचालित की जा रही नौकाओं में नौकाविहार करने के लिए नाविको ने अब शुल्क में बढ़ोतरी की मांग की है। जिस सम्बंध में नाव चालक व मालिक समिति द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
सोमवार को नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में अन्य नाविकों ने अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को ज्ञापन सौपते हुए अवगत कराया कि विगत आठ वर्षों से पालिका द्वारा शुल्क में बढ़ोतरी नहीं कि गई है और अब तक संचालक 210 शुल्क पर ही नौकाविहार करा रहे है। कहा कि महंगाई लगातार आसमान छू रही है जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
बता दें कि नैनीझील में 312 नोकाओं का संचालन किया जाता है। जिसमें 222 चप्पू और 90 पैडल बोट है। नैनीझील में नौकाविहार करने के लिए पूरे चक्कर का शुल्क 210 रु है औऱ आधे चक्कर का शुल्क 160 रु है। जिस पर उन्होंने बढ़ती महंगाई को देखते हुए पालिका अधिशाषी अधिकारी से नौकाविहार के शुल्क में बढ़ोतरी की मांग की है।