नैनीताल: भाजपा में सरिता आर्य का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

नैनीताल। पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने बीते दिन कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और पार्टी में शामिल होने की बधाइयां दी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य का स्वागत किया। इस दौरान सरिता आर्य के साथ पूर्व कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष रेखा बोरा के साथ दर्जनों युवाओं ने भी भाजपा का दामन थामा। जिनका भाजपा में भव्य स्वागत किया गया।

बुधवार को प्रेस वार्ता कर सरिता आर्य ने कहा कि वह भाजपा में टिकट की शर्त के साथ नहीं आई है। कहा कि उन्हें पूर्व में ही सूचना मिल गई थी कि टिकट की लिस्ट में उनका नाम नहीं है जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसको भी टिकट देगी वह उसका एक सच्चे सिपाही की तरह समर्थन करेंगी और विधायक बनाएगी, और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी। सरिता आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया और यूपी में 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार है लेकिन उत्तराखंड यूपी से लगा हुआ राज्य है जो यहां पर खोखला सिद्ध हो रहा था।
कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में सिर्फ 20% ही महिलाओं को टिकट देने की मांग की थी। सरिता आर्य ने कहा कि वह न ही अन्य महिलाओ को टिकट दे पाई और न ही स्वयं चुनाव लड़ पाई। ऐसे में वह आत्म ग्लानि से भर गई जिसके चलते उन्होंने पार्टी को छोड़ने का मन बनाया।

वहीं हेम आर्य ने कहा कि वह पार्टी के हितों में लगातार कार्य कर रहे हैं इस बीच हाईकमान द्वारा जिसको भी टिकट दिया जाएगा वह उसका रीढ़ की हड्डी बनकर समर्थन करेंगे। और उस प्रत्याशी को जीतकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

इस दौरान रेखा प्रगति जैन, मधु बिष्ट, तारा बोरा, गजाला कमाल, ज्योति गोस्वामी, वर्षा, लता बसोटी, तारा राणा, विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

error: Content is protected !!