नैनीताल : पुलिस ने दो महिलाओं को 13 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Spread the love

नैनीताल। पुलिस ने दो महिलाओं को 13.25 व एक युवक को 3.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने स्कूटी से स्मैक तस्करी कर रहीं महिलाओ व एक युवक गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी की महिला दरोगा नीतू सिंह ने बताया कि गश्त दौरान वार्ड 13 तिराहे पर एक स्कूटी बिना नम्बर प्लेट की खड़ी थी, उस पर दो महिलाएं बैठी हुई थी। पुलिस को देखते ही घबराकर भागने का प्रयास करने लगी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूजा व सरगम, निवासी वार्ड 13 राजपुरा बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 13.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर स्कूटी सीज कर दी है। महिलाएं स्कूटी से स्मैक की सप्लाई करती थी। वहीं वनभूलपुरा थाना पुलिस ने राजेश साहू उर्फ लाला छंगा निवासी शिव मंदिर वार्ड 12 राजपुरा को 3.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!