नैनीताल: आशा फाउंडेशन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान, देखिए किस तिथि को कहा चलाया जाएगा अभियान

Spread the love

नैनीताल। महिलाओं में लगातार ब्रेस्ट कैंसर बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा पिंक मुहिम के तहत महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए आशा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

शुक्रवार को आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया की वर्तमान में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन महिलाओ को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता नहीं चल पाता और ईलाज के आभाव धीरे धीरे यह कैंसर गंभीर रूप ले लेता हैं वहीं कई महिलाएं डॉक्टर को दिखाने में संकोच करती है। जिसको लेकर संस्था द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए 29 नवम्बर से 2 दिसंबर तक अलग अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अमेरिका की ब्रेस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. लोपामुद्रा दास महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करेंगी। यह कार्यक्रम 29 नवंबर को हल्द्वानी आम्रपाली, 30 नवंबर को नैनीताल डीएसबी परिसर व शैले हॉल , 1 दिसंबर को भीमताल के जलाल गांव में व 2 दिसम्बर को एरीज में कैम्प लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और महिलाओं , युवाओं व पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा।

बता दें कि आशा शर्मा द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितो का उपचार भी किया जा रहा है। वहीं अब आशा शर्मा दो गांवों को भी गोद लेने जा रही हैं जहा पर वह ग्रामीणों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए कार्य करेंगी।

इस दौरान डॉ. गीतिका गंगोला, नीलू एलहन्स, मुन्नी तिवारी, ईशा साह आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!