नैनीताल : आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम ! होली में हर्बल रंग तैयार कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहीं नैनीताल की नायला खान

Spread the love

नैनीताल। इन दिनों देश भर में होली की धूम मची हुई है तो वहीं सरोवर नगरी नैनीताल भी होली के रंगो में डूब गई हैं। लोग हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में रंगो के त्यौहार होली को देखते हुए नैनीताल की मोनाल संस्था द्वारा रसोई में मौजूद रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल करके हर्बल रंग तैयार किया जा रहा हैं। जिनकी मांग सिर्फ नैनीताल में ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत देश के अन्य शहरों में भी हैं।

मोनाल संस्था की अध्यक्ष नायला खान का कहना है कि उनकी संस्था द्वारा पिछले 3 सालों से होली के दौरान हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है। जिनको बनाने के लिए चुकंदर, आटा, पालक, गेंदा, हल्दी, गुलाब आदि का प्रयोग किया जाता हैं, इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है।
बताया की होली में कैमिकल युक्त रंगो के इस्तेमाल से लोगों को काफी दिक्कते होती थी। जिसको देखते हुए उनके द्वारा हर्बल रंग बनाए जा रहे हैं। ताकि कैमिकल युक्त रंगो के इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े। बताया कि उनके साथ जुड़े महिलाओं ने इन वर्ष डेढ़ सौ किलो हर्बल रंग बनाए है। साथ ही नायला खान अपने साथ जुड़ी कई महिलाओं को स्वरोजगार के साथ जोड़कर आत्मनिर्भर भी बना रहीं हैं।

error: Content is protected !!