नैनीताल : मीडिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने पत्रकार राजू पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया

Spread the love

नैनीताल। मीडिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया की केंद्रीय समिति के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे को उत्तराखंड राज्य का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा वह हमारे साथ मिलकर पत्रकारों और पत्रकारिता के हित में कार्य करते रहेंगे और उनको उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो मुझे दायित्व सौंपा है उसके तहत मैं पत्रकारों पत्रकारिता के हित में कार्य करता रहूंगा राजू पांडे के मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शहर के पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी , जिला महिला उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, जिलाध्यक्ष नवीन जोशी, अध्यक्ष अफजल फौजी गौरव जोशी, किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, रवि पांडे, संगीत बोहरा, दामोदर लोहनी, संदीप कुमार, पंकज कुमार, अजमल हुसैन, गुंजन मेहरा, सीमा नाथ, नीतू, दीपिका नेगी , आकांशी , दीप्ति बोहरा, सुनील बोहरा, दीपक कुमार, कांता पाल,विनोद कुमार, कमल बिष्ट, मुनिब आलम, चंद्रेक पांडे, सहित अन्य पत्रकारों ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

error: Content is protected !!