नैनीताल : क्राफ्ट बाजार में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान पर कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नेहरू युवा मंडल बेवर जनपद मैनपुरी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित नैनीताल क्राफ्ट बाजार में सांय के समय चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम समा बांध रहे हैं। नई दिशाएं समिति द्वारा प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तराखंड की छटा व संस्कृति को दर्शा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शक पहाड़ी संस्कृति व संस्कारों से परिचित हो रहे हैं। क्राफ्ट बाजार में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। क्राफ्ट बाजार की आयोजक संस्था नेहरु युवा मंडल बेवर के अध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि क्राफ्ट बाजार का आज रविवार को अंतिम दिवस है। 25 मार्च से आयोजित क्राफ्ट बाजार 3 अप्रैल तक सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में क्राफ्ट बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। बनारसी साड़ियों का महिलाओं के बीच खासा क्रेज है। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते क्राफ्ट बाजार में उत्तराखंड की ऐपण कला की भी स्टालों पर आने वाले पर्यटक खासे अचंभे में पड जा रहे हैं। एपर्ण कला को देखकर दर्शक इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।

error: Content is protected !!