नैनीताल : डांस इंडिया डांस में प्रतिभा दिखाएंगी नैनीताल की आठ वर्षीय भूमिका

Spread the love

नैनीताल। प्रसिद्ध रियालिटी शो डांस इंडिया डांस में नैनीताल की भूमिका बुदलाकोटी डांस में अपनी प्रतिभा दिखाने जा रही है। भूमिका ने ऑनलाइन माध्यम से डांस इंडिया डांस का ऑडिशन दिया था। जिसके बाद अब वह 10 अप्रैल को मुंबई में होने वाले ऑडिशन राउंड में प्रतिभाग करेंगी।

बता दें कि नैनीताल स्थित सात नम्बर निवासी आठ वर्षीय भूमिका ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया था और अब उन्हें डांस इंडिया डांस टीम ने मुम्बई के लिए चयनित किया है। वह 10 अप्रैल को मुंबई ऑडिशन रांउड में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। भूमिका ने बताया कि वह कक्षा 8 में पढ़ती है।और उसे डांस करने का बहुत शौक है। लेकिन वह डांस सीखने के लिए कोई डांस क्लास नही लेती बल्कि टीवी व यूट्यूब से डांस सीखती है।

error: Content is protected !!