नैनीताल : सीएम धामी भाजपा पार्टी की जीत के लिए देवी देवताओं का शुक्रिया अदा करने पहुँचे कैंची धाम

Spread the love

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नैनीताल पहुंचे है। यहां पहुँच कर सीएम धामी ने भाजपा पार्टी की जीत के लिए देवी-देवताओं का शुक्रिया अदा किया। गुरुवार की सुबह धामी बाबा नीब करौरी के कैंची धाम पहुंचे। जहां मन्दिर में उन्होंने नंगे पैर बाबा की मूर्ति व मंदिरों के आगे शीश नवाए। जिसके वह बाद वह घोड़ाखाल के मन्दिर पहुँचे और न्याय के देवता गोल्ज्यू के दर्शन किए।
बता दें धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा ने भारी सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन धामी को खटीमा हार का सामना करना पड़ा। वहीं धामी भाजपा पार्टी की जीत के लिए देवी-देवताओं के आर्शीवाद को भी माना है।

इस दौरान नैनीताल से नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्य, वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू, दया किशन पोखरिया, भावना मेहरा, मोहन बिष्ट, पूरन मेहरा,  शिवांशु जोशी,ग़ज़ल, वर्षा आर्य कमाल, विश्व केतु, एहसान भारती व प्रकाश आर्या आदि मौजूद है।

error: Content is protected !!