नैनीताल: भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की जनता को बारी बारी से लूटा- काशी सिंह ऐरी

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी नैनीताल पहुँचे। जहाँ पर उनका यूकेडी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

रविवार को मल्लीताल स्थित नैनीताल क्लब में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बताया की यूकेडी ने एक मुहिम शुरू की है कि उत्तराखंड को हमने बनाया है और उत्तराखंड को बचाएंगे भी हम ही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बेजीपी ने बारी बारी से राज्य की जनता को लूटा है। 21 साल बाद भी राज्य की जमीनी खरीद फरोख्त रोकने के लिए कोई प्रभावी कानून नही बना और उत्तर प्रदेश के कब्जे में अब भी ढेड़ लाख करोड़ से अधिक की परीसंपत्ति है जो अब तक नही मिल पाई है। कहा कि यह डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि चार इंजन की सरकार है। वहीं ऐरी ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में अब तक न बेरोजगारी को खत्म किया गया न ही पलायन को रोका गया। पलायन को रोकने के लिए गांव में लोगों को आजीविका दी जाए इनकम दी जाए तभी पलायन रोका जा सकता है जिसको रोकने के लिए यूकेडी द्वारा एक नई पहल शुरू की जा रही है जिसमें गांव में कृषि कार्य करने वालों को मनरेगा की तर्ज पर 200 से 400 रु. प्रतिदिन दिया जाएगा साथ ही गांव में पशुपालन करने वाली महिलाओं को भी 200 से 400 रुपये प्रतिदिन दिन दिया जाएगा। जिससे पलायन रुकेगा और आमदनी मिलेगी साथ ही कृषि और पशुपालन को बढ़ावा भी मिलेगा इस नई मुहिम के तहत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूकेडी ने रणनीति बनाई है।

वहीं काशी सिंह ऐरी ने कहा कि चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया गया जिसके बाद 16 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी गई है , जल्द ही दूसरे और तीसरे लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। कहा कि यूकेडी का एजेंडा और विकास का मॉडल अलग है 2022 में सरकार बनने पर उत्तराखंड को विकसित करना और उत्तराखंड में संसाधन देना यह हमारा मॉडल है। कहा कि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का कार्य न भाजपा कर सकती है और न कांग्रेस कर सकती है।

इस दौरान पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, अध्यक्ष चंद्रशेखर , केएल आर्य, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र आर्य, भुवन राम, रिंकी देवी, लीला देवी, नीमा दुबे, हेमा, दीपा जोशी आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!