नैनीताल : सीएम धामी पहुँचे नैनीताल, भाजपा पार्टी की जीत के लिए माँ नयना देवी से कामना की

Spread the love

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को नैनीताल पहुँचे। यहां पर उन्होंने भाजपा की जीत के लिए पाषाण देवी मंदिर व मां नैना देवी मंदिर में प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। साथ ही शिवलिंग में जलाअभिषेक किया व प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीएम धामी बोले की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे बड़ा संगठन है। और कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने एक नारा दिया अबकी बार साठ के पार जिस पर सीटे लाकर सरकार बना रहे हैं। कहा की धीरे-धीरे अब इस बात को विपक्ष भी मानने लगा है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीएम बोले कई मुद्दे ऐसे हैं जिस पर चिंतन और मंथन की आवश्यकता है। वहीं कहा कि भू कानून पर एक कमेटी बनाई है। सीएम ने कहा कि सत्ता में आते ही एक माह के भीतर पुलिस के  ग्रेड पे का समाधान कर दिया जाएगा।

इस दौरान भाजपा नैनीताल विधानसभा प्रत्याशी सरिता आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, उमेश गड़िया, मोहित रौतेला, अनिल डब्बू, रोहित भाटिया, भूपेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!