Saturday, March 25, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल: दीक्षांत समारोह ! कुविवि के 17वें दीक्षांत समारोह में बेटियों ने बढ़ाया मान, ज़्यादातर पदक बेटियों को मिले

News Desk by News Desk
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। कोरोना काल के बाद पहली बार कुमाऊं विश्वविद्यालय का 17 वां दीक्षांत समारोह डीएसबी परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहें। राज्यपाल व शिक्षा मंत्री के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया साथ ही वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ जिसके बाद स्वागत गीत व विश्वविद्यालय गीत हुआ। जिसके बाद मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही विवि के कुलपति प्रो.एनके जोशी ने स्वागत अभिभाषण देते हुए विवि की उपलब्धियां गिनाई।

शुक्रवार को आयोजित कुविवि के 17 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह व उच्च शिक्षा अधिकारी धनसिंह रावत ने 2020 व 21 के मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया। जिसमें 60 छात्र छत्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। साथ ही कुलपति पदक से 24 लोगो को सम्मानित किया गया। जिसके बाद राज्यपाल व उच्च शिक्षा मंत्री ने डॉ. सूरज सिंह व डॉ. विनय कांडपाल को डि–लिट की उपाधि दी साथ ही डीएससी की उपाधि डॉ. के.चंद्रशेखर को दी गई। वहीं गौरा देवी स्वर्ण पदक से 10 मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। आईसीएसआई सिग्नेचर अवार्ड नई दिल्ली स्वर्ण पदक से दो लोगो को सम्मानित किया गया, पदमश्री सुखदेव पांडे स्मारक स्वर्ण पदक से दीपा तिवारी व मंजू सुयाल को सम्मानित किया। डॉ. डीएस भाकुनी (सीडीआरआई लखनऊ) स्वर्ण पदक से मनीषा जोशी व तनुजा बिष्ट को सम्मानित किया गया। वही ओम भगवती प्रेम सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश स्वर्ण पदक से आरुषि गुप्ता व श्वेता रॉय, ठाकुर इंदर सिंह नयाल मैमोरियल ( हिमाचल प्रदेश) स्वर्ण पदक से बीना व मयंक अरोड़ा, कलावती साहित्य पुरस्कार ट्रस्ट अल्मोड़ा स्वर्ण पदक से जानकी सुयाल व निहारिका सिंह, सीताराम जिंदल फाउंडेशन नई दिल्ली स्वर्ण पदक प्रजेश तमांग व मेघना थापा सीताराम जिंदल फाउंडेशन नई दिल्ली स्वर्ण पदक से कुमुद चौधरी, लक्ष्मी साहू, श्री मुरारीलाल महेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से उषा पांडे व हर्षिता मेहता को सम्मानित किया गया।


वही कोठारी एकता धर्म शिक्षाश्री पुरस्कार 2021 से इंद्रजीत कौर कोठारी एकता धर्म सेवश्री पुरस्कार सीनियर कैडेट कैप्टन अमन कुमार व कोठारी एकता धर्म साहितश्री पुरस्कार से लघिमा जोशी, प्रो. महिमा जोशी स्मृति विद्यभूषण सम्मान से सचिन पांडे को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही ओम कमला नेगी स्वर्ण पदक से साक्षी शर्मा, सीएनआर राव फाउंडेशन प्रोत्साहन राशि से हिमांशी अधिकारी को सम्मानित किया गया। साथ ही 58 हज़ार 640 पीएचडी धारकों को डिग्रिया प्रदान की गई। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह से सभी मेधावी छात्र छत्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की 120 स्वर्ण पदकों में से 95 पदक सिर्फ महिलाओं को मिले हैं जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दे रहा है।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की नारी शक्ति अलग ही नेतृत्व और क्षमता से युक्त है। आज हमने देखा कि किस प्रकार हमारी बेटियां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। 120 में से 95 गोल्ड हमारी बेटियों ने प्राप्त किए है। हमारी बेटियों की सफलता साबित करती है यह किसी से कम नही है। इससे यह साबित होता है हमारी बेटियां कितनी विशिष्ट क्षमताओं से युक्त है। उनके बड़े योगदान से हमारे देश और प्रदेश का मान सम्मान बढेगा। मैं इन अपनी इन होनहार बेटियों को विशेष रूप से बधाई देता हूँ।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुविवि दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। कहा कि विवि में पुस्तको की कमी दूर करने के लिए 10 हजार पुस्तकें विवि को दी जाएंगी। जिससे पढ़कर विद्यार्थी आगे बढ़ेंगे और विवि का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरान कुलपति प्रो.एनके जोशी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : कुविवि को कल आयोजित किया जाएगा 17 वां दीक्षांत समारोह, तैयारियों को लेकर हुआ पूर्वाभ्यास

Next Post

नैनीताल : राज्यपाल व मंत्री के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी, जाम में फंसे मरीजों को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा हल्द्वानी

Next Post

नैनीताल : राज्यपाल व मंत्री के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी, जाम में फंसे मरीजों को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा हल्द्वानी

ताजा खबरें

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

March 21, 2023

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

March 20, 2023

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

March 19, 2023

उद्यान विभाग द्वारा कोटाबाग क्षेत्र में हाइड्रोपोनिक फार्मिग विधि से महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नायाब पहल शुरू की गई है- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

March 18, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In