नैनीताल: नगर पालिका द्वारा ट्रेड लाइसेंस में शुल्क लगाने का व्यपारियों ने किया विरोध, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Spread the love

नैनीताल: नैनीताल नगर पालिका द्वारा शहर के व्यापारियों पर लागू किए जा रहे ट्रेड लाइसेंसो पर शुल्क लगाने का व्यापारियों ने विरोध किया है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी से मुलाकात की और बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक के दौरान व्यापारियों पर ट्रेड शुल्क लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि शहर के व्यापारियों की स्थिति कोरोना काल के बाद से बहुत खराब है और पहले ही व्यापारी अन्य टैक्स के बोझ तले दबे हुए है ऐसे में पालिका के द्वारा व्यापारियों पर नया टैक्स लगाया जा रहा है जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने पालिका से अपने फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि पालिका के द्वारा अपने फैसले को बदला नहीं गया तो व्यापारी मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बता दें मार्च 2020 की नगर पालिका बोर्ड बैठक में शहर के व्यापारियों पर ट्रेड शुल्क लगाने का फैसला किया था। हालांकि कोविड के चलते फैसले को लागू नहीं किया गया। पालिका के द्वारा इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए पूर्व में विज्ञप्ति जारी की थी। जिस पर सोमवार को आठ व्यवसाईयों के द्वारा बोर्ड बैठक के फैसले पर अपनी आपत्ति दर्ज की गई है।

नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि प्रदेश की अन्य सभी नगर पालिकाओं के द्वारा व्यापारियों से ट्रेड शुल्क लिया जाता है। जिससे पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। नैनीताल में अब तक पालिका द्वारा ट्रेड शुल्क नहीं लिया जाता था। जिसको लेने पर पालिका बोर्ड द्वारा प्रस्ताव बनाया गया है। व्यापारियों से ट्रेड शुल्क लेने से पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि व्यापारी ट्रेड शुल्क का विरोध कर रहे हैं व्यापारियों के साथ बैठक की गई जल्द ही व्यापारियों के साथ दोबारा बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह, उपाध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, सचिव वेद साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, मारुति शाह, राजेंद्र वर्मा,भारती कैडा,रईस खान सभासद मोहन नेगी,जीएल साह, महेंद्र बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!