नैनीताल: 63 लाख की लागत से भवाली में जल्द ही बनाया जाएगा म्यूजियम

Spread the love

भवाली। नगर के मध्य स्थित धर्मशाला के स्थान पर स्वीकृत म्यूजियम का कार्य जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लोए टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द जीर्णशीर्ण धर्मशाला को म्यूजियम का स्वरूप दिया जाएगा।

बता दें कि नगर के मध्य जसूली देवी द्वारा 1944 में एक धर्मशाला बनाई गई थी। जिसकी देखरेख शुरुआत में समिति द्वारा की जाती थी। अब यह हैरिटेज भवन पालिका के पास है। जो देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो गया था। कुछ माह पूर्व राज्य सरकार के आदेशो पर प्रशासन द्वारा हैरिटेज भवनों का जीर्णोद्धार किया जाना शुरू किया गया। इसी क्रम में इस धर्मशाला के स्थान पर एक म्यूजियम को स्वीकृति मिली। जिसके कार्य की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई। विभाग ने म्यूजियम की टैंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। अब जल्द ही म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे यह हैरिटेज इमारत का कायाकल्प होने के साथ यह स्थान नगर के पर्यटन को बढ़ावा देगा।

पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि 63 लाख की लागत से भवाली धर्मशाला के स्थान पर म्यूजियम बनाया जाएगा। जिसकी टैंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को साइड दिखा दी गई हैं। वही ठेकेदार से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया है।

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि नगर के मध्य म्यूजियम बनने से एक तो हैरिटेज भवन का कायाकल्प हो जाएगा और नगर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

error: Content is protected !!