नैनीतालः कूटा ने मुख्यमंत्री धामी और विधायक सरिता आर्य का जताया आभार! पर्वतों के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

नैनीताल। बलियानाला तथा ठण्डी सड़क के भूस्खलन के रोकथाम हेतु धन आवंटन किए जाने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा विधायक सरिता आर्य का आभार व्यक्त किया। कूटा ने कहा कि इस गंभीर समस्या पर रचनात्मक कार्य हुआ है। कूटा ने नैनीताल के संदर्भ पर विदेश नीति बनाने का आग्रह भी किया है। कूटा ने अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि पर्वत प्रदत्त महासागर की हवा को रोकते है तो हिमालय हमारी पहचान हैं।पर्वत ही पीने का पानी, भोजन, ऊर्जा तथा रचनात्मकता के साथ मौसम, बादल बनाने, ठंडी हवा एवं शुद्ध हवा भी देते हैं। कहा कि पर्वतों को संरक्षित रखने में महिलाएं सक्रिय रही है इस लिए इस वर्ष की थीम वोमेन मूव्स माउंटेन रखी गई है किंतु आज पर्वतों में पौधो के कटान, भूस्खलन, मरुथलीकरण, ग्लेशियर की झीलों के फटने, ग्रीन हाउस गैसों से पर्यावरणीय समस्याएं बड़ी है। प्रो ललित तिवारी के अनुसार पर्वत हमारी पहचान है फिर चाहे वो नैनीताल हो या हिमालय। हमें इसके संरक्षण के प्रति संचेती रहना होगा, ताकि हम अपनी जिम्मेदारी पूरा कर सकें।

error: Content is protected !!