नैनीतालः डीएसी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में तैनात डॉ. लोहनी को मिला यंग साइंटिस्ट पुरस्कार! बधाईयों का लगा तांता

Spread the love

नैनीताल। डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग की सहायक प्रा. डॉक्टर हिमांशु लोहनी को सातवें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इन हाइब्रिड मोड ऑन ग्लोबल रिसर्च इनिशिएशन फोर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंस में ‘यंग साइंटिस्ट पुरस्कार’ दिया गया। बता दें कि रांची झारखंड में उक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया तथा जंतु संरक्षण एवं सतत विकास पर किए गए कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एलएस लोधिया, प्रो. नीता बोरा, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. महेश आर्य सहित जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. सतपाल बिष्ट, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संदीप मैंडोली, डॉ. नेत्रपाल शर्मा, डॉ. उजमा, दिव्य पांगते, सीता देवी सहित शोधार्थियों एवं कूटा के तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर रितेश साह आदि ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!