नैनीताल: बलियानाला संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी से भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट करवाने की मांग की

Spread the love

नैनीताल। बलियानाला संघर्ष समिति द्वारा बलियानाले का ट्रीटमेंट जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन को ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को ज्ञापन देते हुए समिति द्वारा मांग की गई कि बलियानाले क्षेत्र में लगातार हो रहें भूस्खलन के चलते क्षेत्रवासी पलायन करने को मजबूर है। भूस्खलन क्षेत्र का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट कर क्षेत्रवासियों के पलायन को रोका जाए। कहा कि प्रसाशन द्वारा प्रभावितों को जिस स्थान पर विस्थापित किया गया है वहां भी भूमिकटाव हो रहा है। जिस कारण उस क्षेत्र पर भी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। जिस पर बलियानाला संघर्ष समिति ने भूस्खलन क्षेत्र का जल्द से जल्द ट्रीटमेंट करवाने की मांग की है।
वहीं उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का जल्द ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए वन विभाग को भूमि कटाव रोकने के लिए  निग़ाल छोटे पौधे व छोटी घास लगाने के निर्देश दिए है। बताया कि सिपाही धारा क्षेत्र में भूस्खलन अत्यधिक हुआ है इसलिए ट्रीटमेंट का कार्य सिपाही धारा से शुरू किया जाएगा।

error: Content is protected !!