नैनीताल : सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बैठक आयोजित, व्यापारी बोले- बिना सूचना के परेशान किया तो करेंगे विरोध

Spread the love

नैनीताल। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के संदर्भ में नगर पालिका सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नगरपालिका नैनीताल EO सहित तहसीलदार और मल्लीताल व्यापार मंडल तल्लीताल व्यापार मंडल तथा व्यापारी मौजूद रहे।

प्रशासन द्वारा इस सम्बंध में एक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही किसी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व सभी व्यापार मंडल संगठनों से सम्पर्क भी किया जाएगा और आगे अन्य विषयों पर भी मीटिंग कॉल करने की एक व्यवस्था लागू करी जाएगी। व्यापार मंडल द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया की वार्तालाप या मीटिंग करे बिना इस प्रकार से व्यापारी को परेशान करने पर सभी व्यापार मंडल उसका विरोध करेंगे। यह भी बात हुई की सही व्यापारिक संगठनों को साथ ले कर शहर के हित के लिए जो भी प्रशासन व्यवस्था लागू करने चाहेगा उस पर प्रशासन पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक तरफ़ा बिना जानकारी कार्यवाही एक अनुकूल तरीक़ा नही है।

मीटिंग में नैनीताल की सफ़ाई और नालों की गंदगी को ले कर भी चर्चा हुई और EO नगर पालिका ने आश्वस्त किया की वे इस पर जल्द काम करेंगे और इस समस्या की निवारण करेंगे।

error: Content is protected !!