नैनीताल में भू-स्खलन की रोकथाम को लेकर स्थायी उपचार की मांग

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल की मालरोड और बलियानाला क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर लगातार हो रहे भू-स्खलन की रोकथाम को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्य योजना बनाने की मांग की है। इस संबंध में भाजपाईयों ने सोमवार को डीएम धीराज गर्ब्याल से भेंट की।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पडियार के ने नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैनीताल मालरोड पर लगातार दरारें आ रही हैं। तीन वर्ष पूर्व दरकी लोअर मालरोड का अबतक स्थायी उपचार नहीं हो सका। इसके अलावा नगर के मुहाने पर स्थित बलियानाला क्षेत्र में भी लगातार भू-कटाव हो रहा है। जिससे हरिनगर तथा कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। साथ ही नैनीताल के अस्तित्व पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने मालरोड समेत अन्य सड़कों के साथ ही बलियानाला क्षेत्र में भू-स्खलन की रोकथाम के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

error: Content is protected !!