भीमताल। स्वास्थ्य व खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर भीमताल की दो महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंगलवार को हल्द्वानी रुद्राक्ष वेंकट हॉल में आयोजित समारोह में आशा कार्यकत्री ममता जोशी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। इसके अलावा मोनिका नयाल को खेल स्पर्धा के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए दिया गया। यहां भाजपा महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष जया बोहरा, जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल समेत अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
सुनील बोरा
संपादक