नैनीताल। नैनीताल पहुँचे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नैनीताल के प्रसिद्ध माँ नैना देवी के दर्शन किए और गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष गोल्फ प्रतियोगिता होगी लेकिन अब तक तिथि घोषित नही की गई है।
बुधवार शाम नैनीताल पहुंचे राज्यपाल सेनि.लेफ्ट.जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार की सुबह माँ नंदा देवी और गुरुद्वारे के दर्शन किये। राज्यपाल के साथ उनका परिवार भी दर्शन के लिए पहुँचा। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राज्यपाल राजभवन से सीधे मल्लीताल के पन्त पार्क पहुंचे।

इस दौरान राज्यपाल (रि.)लेफ्ट.जनरल गुरमीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की देवभूमि में यात्रा करने वालों को सुख, समृद्धि और विकास मिले। उन्होंने सभी के सतत विकास की प्रार्थना की है। राज्यपाल ने कहा कि 51 शक्ति पीठों में शामिल माँ नयना देवी मंदिर में प्रार्थना करने से एक अलग ही शक्ति और खुशी मिलती है। दो वर्षों से कोविड के चलते स्थगित गोल्फ प्रतियोगिता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता जरूर होगी लेकिन अभी समय निर्धारित नही किया है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन, तहसीलदार नवाजिश खलिक, सीओ संदीप नेगी,कोतवाल प्रीतम सिंह , थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर आदि लोग मौजूद थे।