नैनीताल: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त, चलाया अभियान

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर एक बार फिर नैनीताल पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ‌खिलाफ अभियान चला दिया है। यातायात नियमो का उलंघन करने पर लगभग 3 दर्जन से  लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है।

बतादें कि नैनीताल में इन दिनों लोगों द्वारा यातायात के नियमों का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। कई लोग वन वे में  गलत दिशा से वाहन चला रहे हैं। बिना हैलमेट तीन सवारी बैठाकर दो पहिंया वाहन चला रहे हैंं। वहीं कुछ युवक ओवर स्पीट व शराब पीकर वाहन चला रहे हैं।  जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शिकायत के बाद यातायात पुलिस ने एक बार फ़िर से मोर्चा संभाल लिया है। जिसके चलते रविवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 36 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र में 3 दर्जन से लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है। जिसमें 15 के कोर्ट चालान, 20 के नकद व एक का वाहन सीज किया गया है। बताया कि आगे भी अभियान चलाकर यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!