नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम भविष्य की संकल्पना पर संगोष्ठी का किया आयोजन, महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू होने के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 -आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम भविष्य की संकल्पना” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैडा व कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. एनके जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हर्ष की बात है कि उत्तराखंड राज्य ने उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्णतः लागू कर दिया है परन्तु अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि समग्र एवम सार्थक प्रयासों से इसके लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जब सभी अधिकारी, शिक्षक एवम हितधारक डिटरमिनेशन, डेडीकेशन एवम डिसिप्लिन के साथ कार्य करेंगे तभी आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार हो पाएगा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी अधिकारियों एवं प्राध्यापकों से अंतराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षिक आदान-प्रदान, नवाचार, अनुसंधान पर विशेष प्रयास करने को कहा।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनआईआरएफ रैंकिंग, इंडिया टुडे रैंकिंग, क्यूएस एशिया रेंकिंग में विश्वविद्यालय को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए कुलपति, अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी एवम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. एनके. जोशी ने विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. जोशी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से कौशल विकास, आत्मनिर्भर भारत एवम मेक इन इंडिया के रोडमैप को बताया।

इससे पूर्व एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल, महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुलपति प्रो. एनके जोशी, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की भावपूर्ण एवम मनमोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रीतेश साह द्वारा किया गया।

इस दौरान विधायक सरिता आर्य, राम सिंह खेड़ा, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, कुलसचिव दिनेश चंद्र, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया के साथ ही विश्वविख्यात विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी , छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!