Saturday, March 25, 2023
  • Login
Nainital Today
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital Today
No Result
View All Result
Home नैनीताल

नैनीताल : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहुँचे नैनीताल , बोले उत्तराखंड में लघु उद्योग शुरू करने को लेकर सीएम धामी से करेंगे वार्ता

News Desk by News Desk
in नैनीताल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नैनीताल। महाराष्ट्र के राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा उत्तराखंड में लघु उद्योग शुरू करने को लेकर महाराष्ट्र के कई उद्यमियों से उनकी वार्ता चल रही है।जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर इन प्रयासों को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि उत्तराखंड पर खास लगाव है। उन्होंने कहा पहाड़ के युवा पलायन की रोकथाम को लेकर अपना स्टार्टअप शुरू कर प्रधानमंत्री की इस मुहिम को आगे बढ़ाने को कहा।

(गुरुवार) को महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नैनीताल राजभवन पहुंचे। जहां पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके उपरांत बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। महामहिम ने पत्रकार वार्ता करते हुए कि यह उत्तराखंड की जनता का प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन पर विश्वास है। प्रदेश में संचालित की जा रही कई विकास परक योजनाओं को वह महाराष्ट्र में धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। दोनों प्रदेशों के बीच सामंजस्य बनाते हुए दोनों प्रदेशों को जोड़ने की बात कही है । कहा कि बीते दिनों महाराष्ट्र के कुछ उद्यमियों ने उनसे संपर्क किया है, जो कि उत्तराखंड में बागवानी, कृषि एव अन्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। साथ ही करीब 200 उद्यमियों ने उनसे उत्तराखंड में लघु उद्योग शुरू करने की मनसा जाहिर की है ।
कहा जल्द ही इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से वार्ता कर उद्यमी योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड को विशेष महत्व देते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ धाम का सुंदरीकरण कार्य किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द कुमाऊ के जागेश्वर, बागनाथ समेत अन्य स्थल भी धार्मिक पर्यटन से जुड़ सकेंगे। साथ ही अगले पांच वर्षों में टनकपुर से बागेश्वर तक रेल मार्ग की सुविधा स्थापित कर ली जाएगी।

इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल मे एक दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 लागू होने के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुचे ।
जहां पर महामहिम राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी,कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी , क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति ने पुष्पगुच्छ देकर महामहिम राज्यपाल जी का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की विस्तार रूप से जानकारी दी।
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल शुरू की है। उनका प्रयास है कि वह उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र से पलायन की रोकथाम को लेकर कार्य करें। जिसको लेकर उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप शुरू करने की अपील की। महामहिम राज्यपाल ने कहा की प्रधानमंत्री का देश को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है जिसके लिए संस्कार, शिक्षा, ओर लक्ष्य की जरूरत होती है। जिसके लिए नयी शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने ने कहा कि विश्वविद्यालय एक अच्छा काम कर रहा है और आगे भी अच्छा काम करेगा जिससे कि विश्वा विद्यालय का नाम रोशन होगा।
इस दौरान विधायक सरिता आर्य, राम सिंह खेड़ा, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, कुलसचिव दिनेश चंद्र, एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया के साथ ही विश्वविख्यात विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी , छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

ShareSendTweet
Previous Post

नैनीताल : दिपावली पर्व को देखते हुए पुलिस फोर्स ने तल्लीताल व मल्लीताल बाज़ार का किया निरीक्षण, दुकानदारों को दी चेतवानी

Next Post

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम भविष्य की संकल्पना पर संगोष्ठी का किया आयोजन, महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

Next Post

नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम भविष्य की संकल्पना पर संगोष्ठी का किया आयोजन, महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया शुभारंभ

ताजा खबरें

एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देश्यीय शिविरों व चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन

March 21, 2023

ग्राफिक एरा हिल भीमताल में लगा कानूनी सहायता एवं विधिक शिविर, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया शुभारंभ

March 20, 2023

शुद्ध जल सबसे बड़ी ऊर्जा का स्रोत
शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी-प्रो.ललित तिवारी

March 19, 2023

उद्यान विभाग द्वारा कोटाबाग क्षेत्र में हाइड्रोपोनिक फार्मिग विधि से महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में नायाब पहल शुरू की गई है- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

March 18, 2023

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Sunil Bora

सुनील बोरा
संपादक

पता : बरमबिला कंपाउंड, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, मल्लीताल, नैनीताल - 263001
दूरभाष : +91-9456171118
ई मेल : editornainitaltoday@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitaltoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitaltoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitaltoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In