नैनीताल: कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक प्रत्याशी संजीव आर्य को भारी मतों से जीताकर इतिहास दर्ज करने का रखा लक्ष्य

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें नैनीताल से विधायक प्रत्याशी संजीव आर्य है। नैनीताल विधानसभा से संजीव आर्य को विधायक प्रत्याशी घोषित करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है जिस पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को मिष्ठान वितरण किया। अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा संजीव आर्य जैसे युवा कर्मठ और विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति को टिकट मिलने पर पूरे नैनीताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर नैनीताल विधानसभा सीट से संजीव आर्य को भारी वोटों से जीताकर इतिहास दर्ज करेंगे।

इस दौरान जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश तिवारी, नगर उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक पप्पू, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा गिरीश पपने, राजेंद्र सिंह मनराल, जयंत उप्रेती, कनक शाह, बंटू आर्य, सचिन आर्य, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!