नैनीताल : कल से सरोवर नगरी में रहेगी मां दुर्गा महोत्सव धूम, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे आयोजित

Spread the love

नैनीताल। शनिवार से दुर्गा पूजा कमेटी नैनीताल के तत्वधान में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। जो की 4 अक्टूबर तक नैना देवी मंदिर में चलेगा। प्रतिदिन मंदिर परिसर में अनुष्ठान किए जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गुरुद्वारे के समीप पार्किंग स्थल पर रक्षा राज्य केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या द्वारा संयुक्त रुप से कार्यक्रमों का शुभारंभ 3:30 बजे किया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते पिछले 2 वर्ष दुर्गा महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष सर्बजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वधान में भव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और सितंबर से 5 सितंबर तक मां दुर्गा दरबार मां नैना देवी मंदिर में सजाया जाएगा और पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आये कलाकार अपनी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का डोला भ्रमण शहर में निकाला जाएगा।

error: Content is protected !!