नैनीताल: बर्फ की फॉहे गिरने से नैनीताल आए पर्यटकों के खिले चेहरे, बर्फ गिरने की बढ़ी सम्भावना

Spread the love

नैनीताल। भले ही ज्यादा तो नहीं लेकिन रविवार की शाम को हवा में बर्फ की फॉहे गिराकर प्रकृति ने नैनीताल में बर्फबारी की संभावना को बल तो दे ही दिया है। अगर नैनीताल में बर्फबारी होती है तो वर्तमान में यहां पहुचे हजारों सैलानियों के लिए भी उनका नैनीताल भ्रमण पर आना और अधिक सफल हो जाएगा। फिलहाल नगर में सुबह से लेकर शाम तक के मौसम ने नगरवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी कड़कड़ाती ठंड में रहने के लिए मजबूर कर दिया है।


बता दें नगर में सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की धूप के दीदार जरुर हुए लेकिन उसके बाद आसमान बादलों से आगोश में घिर गया देखते ही देखते शाम को तीन बजे के बाद पूरे आसमान में घने बादल छाने लगे। उसके बाद शाम को ठीक 4 बजकर 27 मिनट में नगर के मल्लीताल क्षेत्र में हवा में कुछ देर के लिए हल्की बर्फ की फॉहे भी गिरी। इस दौरान नगर के एक सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बर्फ की फाहों के चित्र का मौका देखते ही विडियो भी बना लिया। वीडियों में भी बर्फ की फॉहे गिरना साफ नजर आ रहा था लेकिन इस दौरान हवा चलने के बाद यह नजारा केवल कुछ ही सेकेंड के लिए ही नजर आया। दूसरी ओर नगर में बढ़ती ठंड़ को देखते हुए पालिका प्रशासन की ओर से लगातार दूसरे दिन भी नगर के विभिन्न दस स्थानों मेें अलाव जलाए जिससे लोगों को कुछ राहत जरुर मिली। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट की मानें तो अधिकतम तापमान 10.5 तथा न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

error: Content is protected !!