भवाली। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आज सोमवार को निगम प्रबंधक के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर भवाली डिपो में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन ने वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। शाखा के अध्यक्ष किशोर सागर
ने बताया कि वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी लगातार
निगम मुख्यालय के आदेशों के साथ ही श्रम कानूनों की अवहेलना कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
जिसके चलते संगठन को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ा।
इस मौके पर दिनेश दुमका, नरेश पाल, एल डी पालीवाल , पंकज जोशी, सुनील कश्यप, अमित नयाल, रामप्रसाद, कौशल किशोर, सुधीर कुमार, विपिन चंद्र, प्रताप सिंह, पवन कुमार, हरिश चंद्र, प्रकाश बिष्ट हर्षवर्धन , ईश्वर सिंह, नवीन चंद्र लोग मौजूद रहे।
सुनील बोरा
संपादक