नैनीताल : प्रो. ललित तिवारी ने शोध एवं प्रसार द्वारा स्वस्थ्य भारत अभियान के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उन्नत भारत अभियान और ए.बी.जी शोध परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में गोद लिए गए ग्राम पंचायत बसानी हल्द्वानी का दौरा कर गांव की समस्याओं की जानकारी ली। गौरतलब हो की उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पांच गांवों को गोद लिया है। इस दौरान टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसानी में विद्यार्थियों को स्वस्थ भारत अभियान की जानकारी दी गई। वहीं स्कूली बच्चों को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया गया।
वहीं प्रो. ललित तिवारी निदेशक शोध एवं प्रसार द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के लिए अच्छा पोषक आहार लेने के लिए विद्यार्थीयों को जागरूक किया गया।
उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डॉक्टर नीलू लोधियाल द्वारा बच्चों को विभिन्न पोषक आहार की जानकारी दी गई।
वहीं डॉक्टर सुषमा टम्टा बच्चों को अच्छे स्वास्थ की लिए सफाई पर जानकारी दी गई। डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट द्वारा ग्राम प्रधान के साथ विद्यालय के उत्थान के लिए योजना एवम कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा स्कूल की छत के लिए तीन लाख रुपया दिए जाने की बात भी रखी।
प्रो. एल एस लोधियाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
साथ ही ग्राम प्रधान शमला तरागी ने गांव में मोबाइल टावर न होने की समस्या को राजकीय विद्यालय के उच्चीकरण के प्रस्ताव को टीम के सामने प्रस्तुत किया गया। वहीं बसानी पटवाडांगर रोड को जल्द ही पूरा करने की मांग भी की। जिसपर टीम ने जल्द ही इस समस्या के निदान के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उन्नत भारत टीम द्वारा पूर्व में विद्यार्थियों के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी विद्यार्थियों ममता ,निशा,मनोज,तरुण देवेंद्र ,कुंदन,मयंक दीक्षा हिमांशु,प्रियांशु ,तनुज ,मानसी को पुरस्कृत किया गया एवम आम, लीची, आंवला,हिमालयन पाम, चयूरॉ के वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर रा. प्रा. वि और रा. वि मा के प्रधानाचार्य और शिक्षक, डॉक्टर बिजेंद, डॉक्टर नंदन, फलक, रिया, इंदर,संजय, हेमंत सिंह तारागी ने पूर्ण सहयोग किया।

error: Content is protected !!