नैनीताल : जय माँ शेरो वाली जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी, दुर्गा पूजा का हुआ भव्य आगाज, देश के अलग अलग राज्यो से आए कलाकार बिखेरेंगे अपनी संस्कृति की छटा

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी में दुर्गा महोत्सव का आज से आगाज हो चुका है। महिलाओ ने तल्लीताल से मल्लीताल तक कलश यात्रा निकाली इस दौरान स्कूली बच्चे भी शामिल रहें। वही पूरी सरोवर नगरी शेरावाली के जयकारों से गूंज उठी। सर्बजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि सभी धर्म व सम्प्रदाय के लोगो के आयोजन को सम्पूर्ण उत्तराखंड में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में सर्बजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में आज से नैनीताल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। फर्त्याल ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते पिछले 2 वर्ष दुर्गा महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष सर्बजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वधान में भव्य दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और सितंबर से 5 सितंबर तक मां दुर्गा दरबार मां नैना देवी मंदिर में सजाया जाएगा और पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आये कलाकार अपनी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।

error: Content is protected !!