नैनीताल: डॉ. हरीश बिष्ट पालिकाध्यक्ष संजीव वर्मा समेत 25 ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love

भवाली। नगर के नंदा देवी सांस्कृतिक मंच में सोमवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया जिसमें कई भाजपाइयों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , भवाली नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा समेत 25 ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा का एक बड़ा कुनबा कांग्रेस में शामिल हुआ जिससे बीजेपी को बढ़ा झटका लगा हैं।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोग व्यवस्था के विरोध में थे जिसका एक जीता जागता उदाहरण भाजपा है। कहा की बीजेपी ने कांग्रेस की गरीबों के लिए बनाई 169 से अधिक योजनाओं को बंद किया है। जिसको लेकर कांग्रेस आज एकजुट होकर इसका जवाब देने को खड़ी है। और कांग्रेस के साथ ही आगामी चुनाव में जनता भी इसका जवाब बीजेपी को जरूर देगी।

वहीं यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है और हम सब कांग्रेसी मिलकर 2022 में राज्य में कांग्रेस पार्टी को स्थापित करने का कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। साथ ही जनता से कई झूठे वादे भी किए हैं जिन्हें आजतक बीजेपी पूरा नहीं कर पाई है इसका जवाब बीजेपी को आगामी चुनाव में जरूर मिलेगा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हरीश चंद्र दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, पूर्व विधायक सरिता आर्य, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, नगर अध्यक्ष हितेश बिष्ट, किशन अधिकारी, सुजान रजवार, आनंद बिष्ट, ममता बिष्ट, पूजा भारती, पंकज आर्य महिला जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, तुलसी, कमला चौधरी, जानकी आर्य को,अध्यक्ष तरुण साह, अफसर अली, संदीप गाड़िया, मो.सैफ समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

error: Content is protected !!