नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मामूली सी कहासुनी पर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया तो दोनों हाथापाई में उतारू हो गए। पुलिस ने शांति भंग करने पर दोनों पर कार्रवाई कर दी।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में देर शाम मामूली बात पर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्ष हाथापाई में उतर आए। जिसके बाद दोनो पक्ष मेडिकल करवाने के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल पहुँचे और अस्पताल में भी दोनो पक्ष लड़ने लगे। इस बीच दोनो युवको को झगड़ते देख चिकित्सकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर अस्पताल पहुँचे एसआई हरीश सिंह ने दोनो युवको को शांत करवाने की कोशिश की और मेडिकल के करवाने को कहा।
एसआई हरीश सिंह ने बताया की शांति भंग करने पर सदर लाइन निवासी पवन यादव व स्टाफ़ हाउस निवासी जयदेव उर्फ टिंकू पर शांति भंग करने पर 107,116 के तहत कार्रवाई की गई।