नैनीताल : आशा फाउंडेशन द्वारा सूर्यागांव में अभियान चलाकर महिलाओ को किया जागरूक, बुजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

नैनीताल। आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आशा फाउंडेशन द्वारा भीमताल ब्लॉक के सूर्या गांव में ग्राम प्रधान , आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया।
जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओं को स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही 15 बुजुर्ग महिलाओं को पिंक स्ट्रोल उड़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि पिछले 3 से 4 वर्षों से लगातार वह महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्हें पिंक लेडी के नाम से भी जाना जाता है बताया कि वह महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों के विषय में महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।
उनकी इस मुहिम में लगातार महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रही हैं। उन्होंने बताया की अक्सर महिलाएं जानकारी के अभाव में अपनी जान जोखिम में डाल देती हैं। जिसको लेकर लगातार उनके द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें रियूजेबल पैड भी मुफ्त दिए जा रहे हैं, जिनकी लाइफ 3 से 4 वर्ष तक होती है,कहा कि बाजार से मिलने वाले पैड्स को अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं नहीं खरीद सकते जो महंगे भी होते हैं और पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाते हैं जिसको ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा 80 महिलाओं को इको फ्रेंडली 250 रिययूजेबल पैड्स वितरित किए गए।

इस दौरान आशा फाउंडेशन की वरिष्ठ सदस्य मुन्नी तिवारी, रोहतक हरियाणा से आई सदस्य तमन्ना अंटील सदस्य संभव,निश्चल ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!