नैनीताल : कुमाऊंनी शैली में हो रहें नगर के सौंदर्यीकरण कार्यों को मां नयना देवी व्यापार मंडल ने सराहा

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल नगर में बीते कुछ समय से कुमाऊनी शैली को दर्शाते हुए विभिन्न कार्य हुए है। जैसे की नगर के दोनो रिक्शा स्टैंड खड़ी बाज़ार जिसकी सुंदरता बेहद आकर्षित करती है, तल्लीताल बाज़ार में भी इसी शैली के तहत कार्य चल रहा है। वही गोलघर चौराहे के समीप ऐम्फ़िथीयटर का कार्य वो भी अपने आप में एक अनूठी सुंदरता का प्रतीक बनने जा रहें हैं।

मुख्य रूप से पर्यटक नगरी होने के कारण इस प्रकार के कार्य निस्संदेह पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही व्यापारी वर्ग के लिए भी बेहद लाभदायक सिद्ध होते हैं। पर्यटक द्वारा इन जगहों में ली गयी यादगार तस्वीरें भी सोशल मीडिया के इस समय में पर्यटन बढ़ोतरी में मदद करती हैं।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने इन सभी कार्यों के लिए प्रशासन और विशेष रूप से ज़िला अधिकारी का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके द्वारा आगे के सभी कार्य जैसे की राम सेवक सभा का जीर्णोद्धार और मल्लीताल मुख्य बाज़ार के काया पलट की जो शुरुआत कि जा रही है इसके लिए भी आभार और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करता है।

error: Content is protected !!