नैनीताल : लगातार बारिश होने से भूस्खलन, ग्रामीणों के मकानों को खतरा

Spread the love

भीमताल। पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से गेठिया व आलूखेत क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया है। इससे आवासीय भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन से ग्रामीणों में भय बना है। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने बताया लगातार हो रही बारिश से गेठिया के समीप आलुखेत में भू स्खलन से मकानों को खतरा बना है। भूस्खलन लगातार जारी है। बताया प्रशासन को इसकी जानकारी उनके द्वारा दे दी गयी है। उन्होंने प्रशासन से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना कर सुरक्षात्मक उपाय कराने की मांग की है।

error: Content is protected !!