नैनीताल। शिवरात्रि के पावन पर्व पर नैनीताल शहर समेत आसपास के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिवशंकर के भक्तों ने उपवास रख शिवलिंग में पंचामृत, दूध के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान नगर के मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। वहीं नगर के नयना देवी मंदिर गुफा महादेव में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग रही।
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG20220301121024-scaled.jpg)
इस दौरान भक्तो ने शिव को जलाभिषेक कर बेर व बेलपत्र चढ़ाए। इसके आलवा तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर, माल रोड शिवमंदिर,ठंडी सड़क शनि मंदिर, पाषाण देवी में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुचे। और भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। वहीं आज मंगलवार व शिवरात्रि एक साथ होने के चलते हनुमान गढ़ी में भी भक्त दर्शन के लिए पहुँचे। इस दौरान नगर के सभी मन्दिर भक्तिमय हो गए औऱ भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे।
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG20220301115942.jpg)