नैनीताल। एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने पर नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। धामी के सीएम बनने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाना शुरू कर दिया वहीं अबीर गुलाल उड़ाकर और पटाके फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया साथ ही नगर में मिष्ठान वितरण किया। बता दें युवाओं की पहली पसंद पुष्कर सिंह धामी ही थे , इस दौरान कई विधायकों ने सीट छोड़ने की घोषणा भी की। धामी को राज्य का 12 वां सीएम बनाया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, मोहित शाह, रोहित भाटिया, सभासद गजाला कमाल , प्रेमा अधिकारी, अरुण कुमार, विश्व केतु वैद्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नैनीताल : धामी के एक बार फिर सीएम बनने पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220321-WA0109.jpg)