नैनीताल : होली मिलन समारोह में तीन महिलाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

नैनीताल। सांस्कृतिक निदेशालय देहरादून के सहयोग से नैनी महिला जागृति संस्था द्वारा मां नयना देवी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समाज सेवी विमला अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संस्कृतिक विभाग के निदेशक बतौर मुख्य अतिथि अजय कुमार रहें। जिसमें नैनी महिला जागृति संस्था, मां पाषाण देवी , नैनी महिला जागृति समूह, मेविला माउंट रोज द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान होली गायन क्षेत्र में तीन महिलाओ वरिष्ठ होल्यार विमला अधिकारी , शिला साह, माधवी दरमवाल को सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने होली खेले कैलाशपति, फाल्गुन में चुनर रंग दे बलमा, कान्हा रे कान्हा तूने ये क्या किया, सिद्धि कराया हो देवा, छोड़ो छोड़ो जी छैला नन्दलाला, रिमझिम परत गुलाल होली खेल रहें नन्दलाल……. होली के गीत गाकर समां बांध दिया साथ ही महिलाओं ने स्वांग भी रचा और होली के गीतों में जमकर ठुमके लगाए। वहीं कार्यक्रम का संचालन चंचला बिष्ट ने किया।

इस दौरान मंजू रौतेला, सुमन साह, गीता नैनवाल, विमला अधिकारी, भगवती सुयाल, रजनी चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

error: Content is protected !!