नैनीताल– 58 विधानसभा नैनीताल में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर शुक्रवार को भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्य ने मां नैना देवी मंदिर पहुँचकर आशीर्वाद लिया,व पूजा अर्चना कर राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि मां नयना देवी, नकुवाबुबु और गोल्ज्यू के आशीर्वाद से उन्हें जीत हासिल हई है। कहा कि उन्होंने जनता से जो भी वादे किए थे वह उसे जरूर पूरा करेंगी। कहा की क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। सरिता आर्य ने मतगणना से पूर्व भी मां नयना देवी का आशीर्वाद लेकर जीत के लिए प्रार्थना की थी।
वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओ का भी आभार व्यक्त किया।
नैनीताल : जीत के बाद सरिता आर्य ने लिया मां नयना देवी का आशीर्वाद
![](https://nainitaltoday.com/wp-content/uploads/2022/03/image_editor_output_image535118919-1646993659983.jpg)