विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 !सरिता आर्य ने शानदार जीत दर्ज कर नैनीताल विधानसभा सीट पर किया कब्जा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Spread the love

नैनीताल। भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को हराकर नैनीताल विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की है। बात करें अगर मतों की तो भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य को कुल 31443 वोट जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को 23525 वोट मिले हैं, दोनों के बीच 7918 वोटो का फासला है।
सरिता आर्या की भारी मतों से जीत हुई हैं, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं,कार्यकर्ताओ ने नगर के मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा मे ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए अपनी इस खुशी का इजहार कर रहे हैं। औए भगवा रंग में रगें नजर आए।
गौरतलब हो की नैनीताल विधानसभा जो कि एक आरक्षित सीट है और यह प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर काफी चर्चित भी रही थी, और विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने कब्जा कर लिया है।

error: Content is protected !!